फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप के खिलाफ लामबंद हुए परिषदीय शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। प्रेरणा एप लागू होने के निर्देश से परेशान परिषदीय शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को शिक्षकों ने लेखाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन भेजकर पांच मांगें पूरी करने की मांग की है। शिक्षकों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परिषदीय शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए दूसरे विभाग का काम करवाने व प्रेरणा एप सेल्फी फोटो लागू कर शिक्षकों को अपमानित करने का आरोप लगाया।
विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने ज्ञापन भेजते हुए प्रदेश सरकार से पहली अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने, प्राथमिक स्कूल में न्यूनतम पांच सहायक अध्यापक, तथा प्रेरणा एप प्रणाली को विद्यालयों में लागू करने का निर्देश तत्काल समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने मांगें पूरी न होने तथा प्रेरणा एप के निर्देश को समाप्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, मंत्री अरुण कुमार सिंह, राजबहादुर शर्मा, शशांक शुक्ल, वीरेंद्र कुमार यादव व विवेक शुक्ल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें