फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज, मतदान स्थल का निरीक्षण

Thu, 24 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। प्रशासन ने स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रस्तावित मतदान स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उपाजिलाधिकारी ने प्रवेश, निकास, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
उपजिलाधिकारी ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी की जाएं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी मौजूद रहे। प्रशासन चुनाव संबंधी तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें