फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगा विजेथुआ महोत्सव

Fri, 25 Oct 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
महोत्सव के लिए तैयार किया गया पंडाल
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ धाम में शुक्रवार से विजेथुआ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज पांच दिनों तक हनुमान जी की महिमा का बखान करेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव के संयोजक विवेक तिवारी ने बताया कि हनुमत कथा के लिए 60 फीट लंबा, 45 फीट चौड़ा व छह फीट ऊंचा मंच बनाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए अलग से प्रवेश द्वार तैयार किया गया है। पंडाल में 10 हजार श्रद्धालुओं के बैठने का इंतजाम है। वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
भक्तों को तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज शुक्रवार से 29 अक्तूबर तक प्रतिदिन अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक बजरंगबली की महिमा का गुणगान करेंगे। कथा समापन के बाद स्थानीय कलाकार भजन संध्या में अपनी प्रस्तुति देंगे। 30 अक्तूबर को सुबह हवन-यज्ञ, शाम को दीपोत्सव, बजरंगबली का प्राकट्य और शाम सात बजे से भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा का भजन कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को प्रथम दिन स्वामी रामभद्राचार्य के आगमन पर ढकवा से शोभा यात्रा निकलेगी। दोपहर दो बजे से मकरीकुंड सरोवर से कलश यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की सुरक्षा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एसपी सोमेन बर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस मौके पर विधायक राजेश गौतम, सीओ विनय गौतम, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, सीएफओ संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें