फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हंगामे की भेंट चढ़ी क्षेत्र पंचायत की बैठक

Fri, 25 Oct 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बैठक के दौरान हंगामा करते लोग
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उपचुनाव के बाद बृहस्पतिवार को आयोजित पहली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। इसकी वजह से कोई प्रस्ताव नहीं पास हो सका। पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धनपतगंज क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू होते ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे की बीच बीडीसी ऋषिभद्र सिंह ने आचार संहिता का हवाला देते हुए ग्राम प्रधानों के अनाधिकृत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों की सदन में मौजूदगी का आरोप लगाया। बीडीओ महेश त्रिवेदी से उनकी कहासुनी भी हो गई। इस बीच बड़ी संख्या में और लोगों के घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई।
आमंत्रित जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह ने बैठक के एजेंडा पर सवाल खड़ा किया। कहा कि जब ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण हो चुका है। वह सदन में मौजूद भी हैंं तो ऐसी दशा में त्रिस्तरीय कमेटी से बैठक कराने का क्या औचित्य है। बीडीसी सदस्यों ने उनकी बात का समर्थन कर सदन का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने स्थगित की बैठक

थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने सदन मे पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया। स्थिति की गंभीरता और एजेंडा में हुई चूक को देखते हुए बीडीओ विमलेश चंद्र त्रिवेदी ने कोरम के अभाव का हवाला देते हुए बैठक स्थगित कर दी। इसकी वजह से कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
उपद्रव करने के चलते नहीं हो सकी बैठक: पार्वती

सदन में हंगामा पर अध्यक्षता कर रहीं क्षेत्र पंचायत प्रमुख पार्वती सरोज ने कहा कि कुछ लोगों के उपद्रव करने के चलते बैठक नहीं हो सकी। कोरम को पूर्ण होने को सिद्ध करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि मौजूद बीडीसी सदस्यों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था। कुछ लोग भय का माहौल बनाकर राजनीतिक षडयंत्र के तहत क्षेत्र का विकास रोकना चाहते हैं। त्रिस्तरीय कमेटी को बीडीओ ने लिपिकीय त्रुटि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें