फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ

Sun, 23 Apr 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में हाथ मिलाकर ईद की बधाई देते बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को शहर समेत ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन




शुक्रवार की रात चांद की तस्दीक होने के बाद ही ईद की तैयारियां शुरू हो गईं। शनिवार सुबह से ही शहर व ग्रामीण अंचल के ईदगाह गुलजार रहे। सुन्नी समुदाय के लोग शहर के नवीपुर मोहल्ले में स्थित ईदगाह मैदान में जुटे। चौक स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने सुबह आठ बजे लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मुल्क में खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद बड़े, बच्चे सभी एक-दूसरे के गले मिल ईद की बधाइयां देने लगे।


शहर के बाधमंडी व शाहगंज चौराहे पर मेले जैसा माहौल रहा। मेले में गुब्बारे व खिलौने पाकर बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर व कस्बों में शाम ढलते ही पुरुष व महिलाओं का जत्था निकल पड़ा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सिवइयां खाईं और ईद की बधाई दी।
विज्ञापन



दूसरे समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम दोस्तों के घर पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल निपटाने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें