फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Sun, 23 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
परशुराम चौराहे पर जन्मोत्सव के मौके पर हवन-पूजन करते लोग।  संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। शहर के सीताकुंड, पयागीपुर व अहिमाने में भी जयंती मनाई गई। हवन-पूजन के साथ ही भगवान की आरती उतारी गई। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन




जागृति ब्राह्मण समाज की ओर से शनिवार को परशुराम जयंती पर शहर के सीताकुंड धाम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रुपेश शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण कभी भी जातिवादी नहीं रहा है। समाज को सही दिशा में ले चलने का काम ब्राह्मण ने ही किया है। इस दौरान 11 निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर संरक्षक लालजी शुक्ल, जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, प्रदेश महामंत्री विनोद मिश्र, संयोजक रमेश शर्मा व हरीश पाठक आदि मौजूद रहे।


शहर के पयागीपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि भगवान परशुराम ने पापाचार और आतंक का विरोध किया था। इस दौरान कई ब्राह्मणों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशब्द मिश्र, सुभाष चंद्र तिवारी, कमलाकांत तिवारी व श्याम नरायन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अहिमाने बाजार के पास तिवारीपुर में संतोष तिवारी के संयोजन में मुख्य अतिथि जय नारायण तिवारी ने परशुराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। दूबेपुर क्षेत्र के तिवारीपुर फतेहपुर गांव में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआरपीएफ त्रिसुंडी के डीआईजी राजेंद्र पांडेय ने किया। विद्वान आचार्य मनोज तिवारी स्वामी जी ने हवन-पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। इस मौके पर शिवराम तिवारी, बृजेश तिवारी, राजकुमार तिवारी व इंद्र नारायण आदि मौजूद रहे।



उधर, परशुराम जयंती पर चांदा कस्बे में विधायक सीताराम वर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। इस मौके पर प्रदीप रावत, दिनेश पाठक व बृजलाल आदि मौजूद रहे।



दोस्तपुर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाल कर जयंती मनाई गई। इस मौके पर देवेश तिवारी, संजय शुक्ल व भगवती प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे। कादीपुर कस्बे में भी शोभा यात्रा निकाली गई। हवन-पूजन के साथ ही वक्ताओं ने आयोजित गोष्ठी में अपनी बात रखी।




परशुराम युवा वाहिनी, ब्राह्मण महासभा और देव पुरोहित महासभा के आह्वान पर गोलाघाट स्थित पशु अस्पताल मोड़ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के बाद आरती की गई। इस दौरान सामूहिक यज्ञ में बड़ी संख्या में ब्राह्मणों ने हिस्सा लिया है। राखी विनीत तिवारी, वरुण मिश्र, प्रदीप मिश्र व संगीता शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक हवन में सहभागिता निभाई। इस दौरान प्रतीकात्मक फरसे को लेकर सेल्फी खींचने की होड़ लगी रही। इस मौके पर देव पुरोहित महासभा के संचालक अनिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें