फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: झाबर प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ ने सुल्तानपुर को हराया

Mon, 19 Jan 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भदैंया के करोमी गांव में खेत में झाबर खेलते लोग। संवाद
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। करोमी गांव में रविवार को आयोजित झाबर प्रतियोगिता में सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कांटे के मुकाबले में प्रतापगढ़ ने सुल्तानपुर को हराया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के मोईद अहमद, आमिर, अमन, भल्लू, फैज आलम और महताब आलम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन प्रतापगढ़ के मूक-बधिर खिलाड़ी नफीस खेल के आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने अपनी ताकत और सूझ-बूझ से सुल्तानपुर के कई खिलाड़ियों को चित किया। नफीस को दो-तीन बार पैर में चोट लगी, लेकिन वह मैदान में डटे रहे। इसी बीच आयोजक ने घोषणा कर दी कि जो नफीस को चित करेगा, उसे 2,500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह सुनते ही सुल्तानपुर के खिलाड़ी नफीस को पकड़ने में जुट गए।

यह रणनीतिक चूक सुल्तानपुर के खिलाड़ियों को भारी पड़ी। नफीस ने खिलाड़ियों को एक-एक कर गिरा दिया। अंतत: सुल्तानपुर को हार का सामना करना पड़ा और प्रतापगढ़ ने बाजी मार ली। प्रतियोगिता के आयोजक ग्राम प्रधान महताब आलम और फैज आलम ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आगे भी आयोजित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें