फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों ने साढ़े तीन करोड़ की लगवा दी घटिया सोलर लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 155 ग्राम पंचायतों ने साढ़े तीन करोड़ रुपये की घटिया सोलर व स्ट्रीट लाइट लगवा दी। करबी 155 ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी मिलने पर शासन गंभीर हो गया है। शासन के निर्देश पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों से रिपोर्ट मांगी है। डीपीआरओ के पत्र के बाद ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों में खलबली मची है।
विज्ञापन

जिले की 155 ग्राम पंचायतों ने शासनादेश की अनदेखी करते हुए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की सोलर व स्ट्रीट लाइट मानक विहीन लगवा दी है। ग्राम पंचायतों की ओर से स्थापित कराई गईं अधिकांश सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइट यूपी नेडा से नहीं लगवाई गई हैं।
इसकी शिकायतों के बाद रिपोर्ट पर शासन गंभीर हो गया है। शासन ने सोलर व स्ट्रीट लाइट स्थापना में प्रथम दृष्टया गड़बड़ी मिलने पर जांच के निर्देश दिए हैं। निदेशक पंचायतीराज का पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ ने अखंडनगर की चार, बल्दीराय की नौ, भदैंया की चार, धनपतगंज की सात, दोस्तपुर की 14, दूबेपुर की 23, जयसिंहपुर की चार, कादीपुर की 19 ग्राम पंचायतों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही करौंदीकलां की दो, कूरेभार की 13, कुड़वार की 13, कुड़वार की 13, लंभुआ की 22, मोतिगरपुर की 14 व प्रतापपुरकमैचा की सात ग्राम पंचायतों से पूरा ब्यौरा मांगा गया है। डीपीआरओ ने ब्यौरे में सोलर लाइट स्थापना से पहले विद्युत कनेक्शन, क्रय की गई सोलर लाइट की लागत, टुकड़ों में खरीद समेत अन्य जानकारी मांगी है।
डीपीआरओ की ओर से ग्राम पंचायतों से जानकारी मांगे जाने से संबंधित पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों में खलबली मची है। निदेशक की रिपोर्ट के बाद अधिकांश ग्राम पंचायतों में मानकविहीन सोलर व स्ट्रीट लाइट स्थापना की आशंका बढ़ गई है।
सूत्रों के मुुुताबिक अधिकांश ग्राम पंचायतों ने सोलर व स्ट्रीट लाइट नेडा व यूपी नेडा से नहीं खरीदी है। ग्राम पंचायतों ने दुकानों से मानकविहीन सोलर व स्ट्रीट लाइट महंगे दामों में खरीद कर उसकी स्थापना करवा दी है। निदेशक के पत्र के बाद अन्य ग्राम पंचायतें भी सकते में आ गई हैं।
जिला पंचायतराज अधिकारी निरीश चंद्र साहू ने बताया कि ग्राम पंचायतों ने वित्तीय नियमों व मानक का ख्याल किए बिना ही सोलर व स्ट्रीट लाइट की स्थापना कर दी है। निदेशक के पत्र पर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें