फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी साले व बहनोई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। युवक की हत्या के आरोपी साले और बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक साले-बहनोई ने युवक की पिटाई कर उसे कुएं में फेंक दिया था। आरोपियों के पास से बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के असरवन गांव निवासी धर्मराज (25) गांव के अजय सिंह का दोस्त था। 18 फरवरी को धर्मराज को अजय धम्मौर के चंदेलेपुर गांव निवासी अपने बहनोई के घर ले गया था। धर्मराज घर नहीं लौटा तो पिता रामबोध ने गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार की रात पुलिस ने चंदेलेपुर गांव के बाहर स्थित कुएं से धर्मराज का शव बरामद किया। पुलिस ने गुमशुगदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर दिया। एसओ रवि कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार की सुबह आरोपी अजय सिंह व उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि धर्मराज के साथ शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। साले-बहनोई ने धर्मराज को मारपीट कर कुएं में फेंक दिया था। आरोपियों के पास से धर्मराज की बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें