फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दौड़ में प्रभाकर व वर्तिका अव्वल

Thu, 30 Nov 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुधवार को विद्यार्थियों ने कई खेलों में प्रतिभाग किया। समापन कार्यक्रम में विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राध्यापकों के बीच हुई रस्साकसी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन



पंद्रह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रभाकर प्रथम, प्रभात द्वितीय व अंकित तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंकित चौरसिया विजेता बने। वहीं अंश चौरसिया द्वितीय व अनिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वर्तिका सिंह प्रथम, सुमित्रा यादव द्वितीय व आंचल कोरी तृतीय स्थान पर रहीं।

डिस्कस-थ्रो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अनिल कुमार प्रथम, अंश चौरसिया द्वितीय व पंकज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस-थ्रो के बालिका वर्ग में निधि पाल प्रथम, आंचल कोरी द्वितीय व रोशनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर रिले रेस में अंश, अंकित, पंकज व नरेंद्र की टीम प्रथम, बलराम, निखिल, नसीमुद्दीन व रंजीत की टीम द्वितीय तथा सचिन, अनिल कुमार, दीपक व अंकेश की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


प्राध्यापक पुरुष वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में डॉ. बृजेश सिंह प्रथम, डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय व डॉ. यशमंत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्राध्यापक पुरुष गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रो़ शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रथम, प्राचार्य प्रो़ दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वितीय व डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। प्राध्यापिकाओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में डॉ़ रंजना पटेल प्रथम, डॉ. प्रीति प्रकाश द्वितीय व डॉ. अंजना सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

कर्मचारी वर्ग गोलाफेंक प्रतियोगिता में विजय बहादुर सिंह प्रथम, धीरेंद्र मिश्र द्वितीय व आदित्य सिंह तृतीय स्थान पर रहे। प्राध्यापक रस्साकसी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रो़ शैलेंद्र प्रताप सिंह व सहायक प्रोफेसर शिशिर कुमार श्रीवास्तव की टीम में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें प्रोफेसर शैलेंद्र की टीम विजयी रही।

महिला वर्ग में सहायक प्रोफेसर डॉ़ रंजना पटेल व बीएड विभागाध्यक्ष डॉ़ भारती सिंह की टीम को कड़े मुकाबले के बाद संयुक्त विजेता घोषित किया गया। इस दौरान विजेता प्राध्यापकों को स्मृति चिह्न व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में प्रो़ शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.आलोक वर्मा, डॉ.बृजेश सिंह, डॉ.यशवंत सिंह, वीरेंद्र गुप्त, बृजेश कुमार सिंह व सर्वेश सिंह शामिल रहे। संचालन डॉ. अमित कुमार तिवारी व डॉ़ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया। समापन कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, स्मृति चिह्न व सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रो़ दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें