फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कबड्डी में कक्षा 12 के छात्रों ने मारी बाजी

Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के ओमनगर स्थित लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को कई खेल हुए। ट्राई साइकिल रेस, स्पून रेस, बैग रेस, खो-खो, 100 मीटर दौड़ आदि खेल कराए गए। कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्रों ने बाजी मारी।
विज्ञापन



कक्षा तीन की बैग रेस में मो. हसन ने प्रथम व संस्कार पांडेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार की बैग रेस में प्रथम स्थान कुमुद त्रिपाठी, द्वितीय स्थान सुयश चौरसिया व तृतीय स्थान शिवांश यादव ने प्राप्त किया। कक्षा पांच की बैग रेस में प्रथम स्थान अहद खान व द्वितीय स्थान अब्दुल रहमान ने प्राप्त किया।

कक्षा तीन से पांच तक की स्पून रेस में प्रथम स्थान अनुराग मिश्रा तथा द्वितीय स्थान कृति श्रीवास्तव को मिला। कक्षा छह से आठ तक की चेयर रेस में कक्षा सात की आंचल वर्मा अव्वल रहीं। कक्षा छह से आठ तक की खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कक्षा नौ से 12 तक की खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से 12 की कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक प्रमोद पांडेय, शिवशंकर मिश्रा, आयशा, गजाला, साबिर, स्वाति मिश्रा, महिमा अग्रहरि, स्वाति तिवारी, माधुरी गुप्ता, मिथलेश सिंह व राम शर्मा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें