फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रामपुर हनुमानगंज में रातभर गुल रही बिजली, 10 हजार उपभोक्ता परेशान

Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 विवेकनगर में तार की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत- विभाग 
विज्ञापन
भदैंया। रामपुर हनुमानगंज में मंगलवार शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बंच केबल जलने और ट्रांसफार्मर का जंपर टूटने से करीब 10 हजार उपभोक्ता रातभर परेशान रहे। उमस भरी गर्मी और मच्छरों से लोग बेहाल रहे। इन्वर्टर जवाब देने से घरों में अंधेरा छा गया। पानी की टंकी खाली होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार शाम चार बजे हनुमानगंज चौराहे पर बंच केबल जलने लगा। चिंगारी निकलने पर लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। कर्मचारी शाम सात बजे तक मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल की। कुछ घंटे बाद हनुमानगंज-शंभूगंज मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जंपर टूटने से बिजली फिर बंद हो गई। उपभोक्ता दिनेश कुमार, अखिलेश जायसवाल और हेमचंद्र के अनुसार, दरियापुर फीडर से बिजली पिछले एक महीने से प्रभावित है और ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड से जंपर बार-बार टूटता है।
ग्रामीणों ने जेई से केबल और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है, जिस पर जेई नीरज सिंह ने जल्द फॉल्ट ठीक कराने का आश्वासन दिया। वहीं, शहर के विवेकनगर फीडर की आपूर्ति भी मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। रेलवे क्रॉसिंग के पास तार बदले जाने से मोहल्लेवासियों को गर्मी झेलनी पड़ी और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें