फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुड़वार में बिजली आपूर्ति ठप, एक लाख लोग बेहाल

Sat, 26 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अमहट हवाई पट्टी के पास तार पर गिरी डाल। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश और तेज हवा के बीच बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। कुड़वार और सरकौड़ा उपकेंद्र से जुड़े एक लाख से अधिक लोगों को बृहस्पतिवार रात एक बजे से बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम तक मरम्मत का काम जारी रहा।
विज्ञापन


जिले में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ और डाल गिरने तथा शॉर्ट-सर्किट से कई फीडर घंटों बंद रहे। कुड़वार और सरकौड़ा फीडर से जुड़े बहुबरा, सरैया माफी, भंड़रा, राजापुर समेत कई गांवों में बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि एचटी लाइन का केबल बार-बार जलने के बावजूद स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे बारिश के मौसम में संकट और बढ़ जाता है। उपखंड अधिकारी अभिषेक कुमार गौतम ने बताया कि केबल की खराबी दूर करने का काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन



धम्मौर क्षेत्र में शुक्रवार भोर करीब चार बजे एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से धम्मौर और पकड़ी उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। धम्मौर उपकेंद्र से जुड़े बनकेपुर, धम्मौर और कूड़धाम फीडर प्रभावित रहे। शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद करीब 50 हजार लोगों को राहत मिली।

भदैंया के लोलेपुर उपकेंद्र से जुड़े ईस्ट और इटकौली फीडर भी तेज हवा और बारिश की चपेट में आ गए। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे पेड़ की डाल और बांस तारों पर लटकने से दोनों फीडर बंद हो गए। लगातार बारिश के कारण लाइनमैनों को फॉल्ट खोजने और मरम्मत में परेशानी हो रही है। अवर अभियंता अशोक सिंह ने बताया कि फॉल्ट तलाशकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें