फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 20 गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित

Thu, 01 Jun 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार/मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में 29 मई की रात आई तेज आंधी व बारिश से तहस-नहस हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर व टूटे खंभे अभी तक नहीं बदले जा सके। इससे क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन



सोमवार देर रात आंधी-पानी से चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था अभी भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है। मंगलवार सुबह से शुरू फॉल्ट ठीक करने का काम बुधवार शाम तक चलता रहा। दिनभर की मेहनत के बाद केएनआई व गलिबहा उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति व्यवस्था बुधवार शाम तक तकरीबन ठीक हो गई लेकिन फरीदीपुर और भटमई उपकेंद्र की व्यवस्था अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है।

भटमई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सोनारी, दमोदरा, सुकाली का पुरवा, सुदनापुर, रुकुनपुर व सोनारा समेत अन्य गांवों में अभी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। फरीदीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों की आपूर्ति ठीक हो गई है लेकिन कसमऊ, शेषपुरा कटघरा, नेवढ़िया गांव में आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन



कसमऊ गांव में एचटी लाइन के ऊपर पेड़ गिर जाने से कई खंभे टूट गए हैं और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। नेवढ़िया गांव में तेज आंधी-पानी से जमीन पर गिरा ट्रांसफार्मर व टूटा खंभा अभी तक नहीं बदला गया है।


दियरा उपकेंद्र के पहाड़पुर फीडर व बरौंसा फीडर के कई खंभे आंधी में टूट गए थे। अभी तक नया खंभा न लगने से करीब आधा दर्जनों गांवों की आपूर्ति बाधित चल रही है। अधिशाषी अभियंता आरके त्रिपाठी का कहना है कि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने का काम चल रहा है। एक-दो दिन में आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।



किसानों के सामने नर्सरी डालने की समस्या
विकासखंड क्षेत्र कूरेभार के कसमऊ, नेवढ़िया समेत अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसानों के सामने धान की नर्सरी डालने को लेकर दिक्कत खड़ी हो गई है। गांव से होकर गुजरी शारदा सहायक की दोनों नहरों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। नहर में पानी के अभाव के बीच आपूर्ति व्यवस्था धराशायी होने से किसान नर्सरी डालने के लिए परेशान हैं। कुछ मशीनों को डीजल इंजन से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें