फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ओवरलोड और फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बेपटरी

Mon, 25 May 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 करौंदिया के भट्ठा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था अभी भी बेपटरी है। ओवरलोड, फाॅल्ट और ट्रांसफार्मर व केबल फुंकने से शहर से लेकर गांव तक लोग बेहाल हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते रहे। कहीं आधी रात फीडर ब्रेकडाउन हुआ तो कहीं दिन में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के नाम पर कटौती होती रही।
विज्ञापन


रविवार रात शहर का तहसील फीडर अचानक ब्रेकडाउन हो गया। रात डेढ़ बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद 2:15 बजे बहाल हो सकी। उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद उड़ गई। करौंदिया के भट्ठा मोहल्ले में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली काटी गई, जिससे लोग पसीने से तरबतर रहे।

कूरेभार का फुलौना, पुरखीपुर, धम्मौर का कूड़धाम, धम्मौर, कुड़वार का बहुबरा, कुड़वार टाउन, राजापुर, भड़रा, सरैयामाफी, धनपतगंज का हरौरा व रामनगर सब स्टेशन ओवरलोड के चलते रात में एक-एक घंटा बंद किया गया।
विज्ञापन


टीपीनगर, कूरेभार, धम्मौर, कुड़वार व धनपतगंज क्षेत्र के कई फीडर ओवरलोड के चलते बार-बार बंद किए गए। बिजली कभी आती तो कभी चली जाती। कई इलाकों में लोग छतों और गलियों में रात गुजारने को मजबूर दिखे। बिजली विभाग का दावा है कि टीमें 24 घंटे फाॅल्ट दुरुस्त करने में लगी हैं, लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी अनियमित कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें