फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिजली व्यवस्था बेपटरी, 55 हजार लोग प्रभावित

Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर/धम्मौर। बारिश से बुधवार देररात हाईटेंशन लाइन में आई तकनीकी खराबी से मोतिगरपुर और धम्मौर के कूड़धाम फीडर ठप हो गए। टीपी नगर का साउथ फीडर भी ब्रेकडाउन से पांच घंटे बंद रहा। इन फीडरों से जुड़े करीब 55 हजार उपभोक्ता रात भर बिजली नहीं मिली। अंधेरे और उमस से लोग बेहाल रहे। किसानों की धान रोपाई और सिंचाई का काम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मोतिगरपुर फीडर पर बुधवार रात करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन की डिस्क खराब होने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रातभर शिकायतों के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे बिजली कर्मियों ने खराबी दूर कर आपूर्ति शुरू कराई। इस दौरान पहाड़पुर, डड़वा कला, गौरा, खेमाजीतपुर, शाहपुर लपटा, बेलवारी, मोतिगरपुर आदि करीब 35 हजार लोग प्रभावित रहे। बिजली न मिलने से किसानों की सिंचाई रुक गई। किसान सुरेश वर्मा और राजेश वर्मा ने बताया कि धान की रोपाई के लिए खेतों में पानी नहीं भर सके। सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि रातभर उमस और अंधेरे से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मोतिगरपुर के जेई विवेक कुमार यादव ने बताया कि हल्की बारिश से हाईटेंशन लाइन की कई डिस्क खराब हो गई थीं।
उधर, धम्मौर क्षेत्र के कूड़धाम फीडर की हाईटेंशन लाइन में बुधवार देररात फॉल्ट आने से रामापुर, हाजीपट्टी, देवलपुर समेत कई गांवों की बिजली 10 घंटे तक गुल रही। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान करीब 20 हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। धम्मौर के जेई सचिन यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई थी, अब सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें