फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भीषण गर्मी में रूला रही बिजली कटौती

Sat, 31 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा फेल हो गया है। बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी में रात को जारी कटौती से शहरवासी परेशान रहे। करौंदिया के पास हाईटेंशन लाइन की भूमिगत केबल बुधवार को जल गई थी। बृहस्पतिवार को देररात बिजली आने के बाद रात भर कटौती होती रही। जिससे पांच हजार घरों को बिजली संकट झेल पड़ा।
विज्ञापन



पूरे शहर में दरियापुर, डाकखाना, टीपीनगर व केएनआई उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। जिसमें सबसे अधिक उपभोक्ता डाकखाना उपकेंद्र पर हैं। यहां से आधे से अधिक शहर की बिजली आपूर्ति होती है। शहर के पश्चिमी छोर पर बसे वार्ड विवेकनगर, आदर्शनगर, निरालानगर, करौंदिया, करौंदिया देहात के अलावा पुलिस लाइन की आपूर्ति होती है।
इसके लिए एचटी लाइन की भूमिगत केबल रेलवे लाइन पार की गई है। लंबी लाइन व अधिक लोड पड़ने पर इसमें अक्सर फाॅल्ट आ जाता है। बुधवार की आधी रात भूमिगत केबल जलने से पांच हजार घरों की 50 हजार आबादी के अलावा पुलिस लाइन में आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार रात 10 बजे के लगभग केबल ठीक की गई और आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रात भर बिजली आती-जाती रही, जिससे दो रात से यहां के लोग सो नहीं सके। इसी प्रकार चौक, सिविल लाइन, दरियापुर, राइन नगर, पंचरास्ता, रुद्रनगर, लालडिग्गी, नवीपुर, विनोबापुरी आदि वार्ड में रात भर कटौती जारी रही। एसडीओ विश्वजीत कुमार ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने से लाइन ट्रिप हो रही है। फाल्ट आने पर कर्मियों की ओर से बनाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।

17 घंटे ठप रहा धम्मौर उपकेंद्र
धम्मौर (सुल्तानपुर)। बिजली उपकेंद्र में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे केबल में फाल्ट आ गई। जिससे 100 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाजार समेत मनियारपुर, राजापुर आदि गांव की पांच हजार से अधिक की आबादी प्रभावित रही। रात में कर्मियों को सूचना दी गई लेकिन फाल्ट ठीक नहीं हुआ। शुक्रवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो लोगो ने राहत की सांस ली। जेई सचिन यादव ने बताया कि ओवरलोड के चलते केबल जल गया था। कर्मियों को लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

जली केबल रात भर अंधेरे में रहे बाजारवासी
सूरापुर (सुल्तानपुर)। बिजेथुआ मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम चार बजे केबल जल जाने से कस्बे में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में रात भर परेशान होना पड़ा। लोग पीने के लिए पानी को तरस गए। दिन भर कर्मी मरम्मत में जुटे रहे। शुक्रवार को करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी तो बाजारवासियों ने राहत महसूस की। जेई सुमित मंडल ने बताया कि विजेथुआ रोड़ पर केबल में फाल्ट आ गया था। दूसरी केबल बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें