फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच उपकेंद्रों से बिजली गुल, उमस से दो लाख आबादी परेशान

Sat, 10 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मुसहर नचना में एचटी लाइन पर गिरा पेड़। स्रोत- विभाग 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था शुक्रवार को लड़खड़ा गई। पांच वितरण उपकेंद्र अलग-अलग समय पर बंद रहने से करीब दो लाख की आबादी को उमस में परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली न रहने से दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। हालांकि, शाम तक आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र परिसर में एसटी लाइनों और संयंत्रों की मरम्मत के लिए सुबह 10:45 से दोपहर 12:45 बजे तक केएनआई, भदैंया और पुलिस लाइन वितरण उपकेंद्र बंद रखे गए। मरम्मत कार्य से असरोगा उपकेंद्र छह घंटे और शहर का डाकखाना उपकेंद्र तीन घंटे बंद रहा। करौंदिया के दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि बिजली न होने से कॉम्प्लेक्स में पर्याप्त रोशनी नहीं रही। इससे ग्राहकों को सामान देखने में परेशानी हुई। सिविल लाइन के व्यवसायी जानकी के अनुसार, बिजली संबंधी उपकरणों की बिक्री भी प्रभावित हुई। अवर अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि मरम्मत के बाद शाम चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।

छह घंटे बंद रहे असरोगा के पांच फीडर
अलीगंज। असरोगा उपकेंद्र से जुड़े धम्मौर, बंधुआकला, कुड़वार, मझना और दाउदपुर के पांच फीडर शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहे। इससे करीब 40 हजार लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। कुछ इलाकों में पानी की समस्या भी हुई। एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि शटडाउन लेकर पेड़ों की डालों की छंटाई कराई गई। कूरेभार के मुसहन नचना में एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति करीब तीन घंटे बाधित रही। सेऊर और पुरखी फीडर भी दो घंटे बंद रहे। फरीदीपुर उपकेंद्र की आपूर्ति भी दो घंटे प्रभावित रही।
विज्ञापन

एचटी लाइन में फॉल्ट से 35 गांवों की बिजली गुल
भदैंया। पयागीपुर पारेषण बिजलीघर से भदैंया उपकेंद्र आने वाली एचटी लाइन में बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे फॉल्ट आ गया। इससे 35 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। रातभर बिजली न मिलने से ग्रामीण मोबाइल चार्ज करने और पानी के लिए परेशान रहे। शुक्रवार सुबह से कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहे। दोपहर 11:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि लाइन में आए फॉल्ट को ठीक कराने के बाद बिजली चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें