मोतिगरपुर में थाने के सामने विद्युत तार पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़। संवाद
मोतिगरपुर। क्षेत्र के करीब 15 गांवों में बृहस्पतिवार शाम आई आंधी और बारिश से सुल्तानपुर-बलिया राजमार्ग पर कई जगह पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दियरा से पारसपट्टी तक कई जगह बिजली के तार व केबल टूटकर गिर गए। मोतिगरपुर, डींगुरपुर बनकेगांव, गौरा, शाहपुर लपटा सहित 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
सड़क पर पेड़ की डाल गिरने से कुछ देर आवागमन बाधित रहा। जयसिंहपुर के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने कहा कि आपूर्ति बहाल कराने का कार्य चल रहा है। लंभुआ में भी आंधी से पेड़ की डाल टूटकर बिजली के केबल पर गिर गया। एक खंभा भी टूट गया और बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। संवाद