सुल्तानपुर। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्हार का असर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ने लगा है। रविवार को 33 हजार की लाइन में फॉल्ट आने से लंभुआ ग्रामीण उपकेंद्र सुबह चार घंटे बंद रहा। उसकी मरम्मत कराने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। चांदा का एक फीडर तीन घंटे तक बंद रहा। इसकी वजह से उपभोक्तओं को परेशानी झेलनी पड़ी।