फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सात घंटे बंद रही 50 हजार आबादी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पास स्थित केएनआई उपकेंद्र मंगलवार को सात घंटे बंद रहने से करीब 50 हजार आबादी को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। उपकेंद्र को बंद करके मरम्मत कार्य कराया गया। शाम को पांच बजे आपूर्ति बहाल करने पर लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग कार्य को लेकर विद्युत वितरण खंड प्रथम ने सोमवार को सूचना जारी करते हुए उपभोक्ताओं को सतर्क किया था। सुबह करीब 10 बजे लाइन शिफ्टिंग के लिए उपकेंद्र बंद कर दिया। उपकेंद्र लगातार पांच बजे तक सात घंटे बंद रहने से इससे जुड़े शहर के नौ मोहल्लों और 29 गांवों की 50 हजार आबादी की आपूर्ति बंद रही। हालांकि ठंड के समय दिन में आपूर्ति बंद होने से लोगों को कोई खास परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। एसडीओ कुमार विकल्प ने बताया कि इसकी जानकारी लोगों को एक दिन पहले दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें