फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉर्च की रोशनी में चिकित्सकों ने किया इलाज

विज्ञापन
सुल्तानपुर जिला अस्पताल में बिजली नहीं होने से टॉर्च की रोशनी में मरीज देखते चिकित्सक। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को बिजली कटौती से करीब आधा घंटा तक अंधेरा छाया रहा। ओपीडी में मरीजों को देख रहे चिकित्सकों ने टॉर्च का सहारा लिया। कई मरीजों को टॉर्च की रोशनी में ही इंजेक्शन लगाया गया। आधा घंटा बाद जनरेटर चलाया गया तब जाकर व्यवस्था पटरी पर आई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को करीब 11 बजे अचानक विद्युत की आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली जाने पर ओपीडी में बैठे डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. राम धीरेंद्र और डॉ. केएन गुप्ता ने मरीजों को देखने के लिए टॉर्च का सहारा लिया। कई मरीजों को इंजेक्शन भी टॉर्च की रोशनी में लगाई गई। 30 मिनट तक चिकित्सक अंधेरे में ही इलाज करते रहे। आधा घंटा बाद जनरेटर चलाकर आपूर्ति बहाल की गई। करीब 45 मिनट बाद विद्युत आपूर्ति दुरुस्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें