फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़कों पर गड्ढों ने रोकी रफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बारिश में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत खस्ताहाल हो गई है। सड़कों के गड्ढों में जिले के विकास की तस्वीर समा गई है। सफर के पहिए थम से गए हैं, हर तरफ गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि वाहन चालकों को हर रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन गड्ढों में पानी भरने से लोग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। पैदल चलने वाले भी खौफजदा रहते हैं।

दृश्य- एक
स्थान- शहर का बघराजपुर मार्ग

गड्ढ़े में तब्दील आइएएस के नाम पर बनी सड़क
सुल्तानपुर। सिविल सर्विसेज परीक्षा 2019 में पूरे देश में तीसरा और महिलाओं की श्रेणी में पहला स्थान पाने वाली प्रतिभा वर्मा के मूल निवास बघराजपुर को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया गया। शहर से अयोध्या-प्रयागराज बाईपास को जोड़ने वाली सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। सड़क किनारे बनी नाली पट जाने से गड्ढ़े में पानी भरा रहता है। यहां पर रहने वाले हरिकेश कुमार, राजबहादुर, ओपी वर्मा, श्रीनाथ आदि ने बताया कि इस रास्ते पर पानी भरा रहने से अब दूसरे रास्तों से घूमकर घर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


............
दृश्य-दो


स्थान- पयागीपुर के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भरा पानी
पयागीपुर चौराहा से चंद कदम दूर रेलवे क्रासिंग के पास बरसात में गड्ढ़ा हो जाने से जलभराव हो गया है। यह बड़ा गड्ढा तालाब जैसा दिखने लगा है। इस मार्ग पर दिन भर लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या,प्रयागराज जाने वाले लोगों का आवागमन रहता है। बरसात के समय जलभराव हो जाने पर वाहन चालकों को यहां वाहन पार करने में दिक्कत हो रही है।कभी-कभी तो वाहन गड्ढे में फंस जाते हैं तो उन्हें धक्का मारकर निकालना पड़ता है।

दृश्य-तीन
स्थान: करौंदीकला -पहाड़पुर रोड पर गड्ढों से चोटिल हो रहे लोग
करौंदीकला। पहाड़पुर कला संपर्क मार्ग पर करीब 10 किमी की सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं। इन गड्ढों की स्थिति यह है कि जब बरसात होती है, तो इसमें पानी भर जाता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके चलते रोजाना कोई न कोई चोटिल हो रहा है।पहाड़पुर कला के यशवंत चौधरी ने बताया कि पांच वर्षों से यह सड़क गड्ढा मुक्त भी नहीं हुई है। एक हफ्ते पहले वह भी बाइक से गड्ढों में गिरकर चोटहिल हो गए थे।

दृश्य-चार

स्थान-पट्टी-टांडा राजमार्ग पर कादीपुर के पास भरा पानी
कादीपुर। पट्टी-टांडा राजमार्ग पर देवाड घाट से दोस्तपुर तक करीब 22 किमी की सड़क पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हैं। जिनमें फंसकर आए दिन लोग चोटहिल हो रहे हैं। बरसात के बाद सड़क तालाब में तब्दील हाे जाती है और पानी भरने से लोग दूसरे रास्तों से सफर करने को विवश हो जाते हैं। मुख्य सड़क होने से करीब 10 हजार लोगों को आवागमन रोजाना होता है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बताया कि शिकायत पर गड्ढे में गिट्टियां डाल दी गई,जो अब जानलेवा हाे गई हैं।


सड़कों का सर्वे कराया जा रहा
बरसात में खराब हुई सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है, अभी तक 229 सड़कें खराब मिली हैं, जबकि सर्वे चल रहा है, इसलिए आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। सड़कों की मरम्मत की कार्ययोजना बन रही है,जिसे शासन को भेजकर धन की मांग की जाएगी और बरसात बीतने के साथ ही मरम्मत शुरू कराया जाएगा।- अरुण कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें