फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सियासत: सुल्तानपुर समेत पूर्वांचल की दीवारों पर रातों-रात लगे पोस्टर, लिखा- क्राइम कंट्रोल में भाजपा फेल

Fri, 13 Nov 2026 08:42 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर सरकार को घेरते हुए सपा नेता अनूप संडा के नेतृत्व में सुल्तानपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में 'उत्तर प्रदेश बचाओ' के नारे वाले 10 हजार से अधिक पोस्टर चस्पा किए गए हैं। आगामी चुनावों से पहले इन पोस्टरों में 2017 से अब तक के NCRB आंकड़ों का हवाला देकर भाजपा के सुशासन के दावों पर सीधा सियासी हमला बोला गया है।
विज्ञापन
जगह-जगह चस्पा किए गए पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में सपा ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए हैं। इसमें कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर सरकार को फेल बताया गया है। सपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अनूप संडा की ओर से सुल्तानपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसमें 2017 से लेकर अब तक के अपराध के कथित आंकड़ों का हवाला देकर सरकार के कार्यों पर सवाल उठाए गए हैं।

विज्ञापन


अनूप संडा के अनुसार, गुरुवार को सुल्तानपुर शहर के दीवानी चौराहा, बस स्टॉप, पर्यावरण पार्क, जिलाधिकारी कार्यालय और विकास भवन समेत कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर ये पोस्टर लगाए गए हैं। उनका दावा है कि इस जनअभियान के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक स्थानों पर 10 हजार से ज्यादा पोस्टर लगाए गए हैं।

जगह-जगह चस्पा किए गए पोस्टर

सपा की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि इस अभियान की शुरुआत सुल्तानपुर से की गई है। इसके साथ ही जौनपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, बस्ती, गोंडा और आज़मगढ़ जिलों के व्यस्त बाज़ारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, जिलाधिकारी कार्यालयों, सरकारी अस्पतालों और पेट्रोल पंपों पर भी पोस्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


'उत्तर प्रदेश बचाओ' के नारे के साथ लगाए गए इन पोस्टरों में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के वर्ष 2017 से अब तक के आंकड़ों का उल्लेख किया गया है। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध, दलितों पर अत्याचार, खराब सड़कों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं व मौतों, और संगठित अपराध जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

सरकार का दावा- कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि वर्ष 2017 के बाद से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है, संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। प्रदेश में अपराध दर में कमी आई है।

विज्ञापन


फिलहाल, राजनीतिक गलियारों में सुल्तानपुर से शुरू हुए इस पोस्टर अभियान को आगामी चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था के नैरेटिव पर विपक्ष की ओर से जवाबी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें