फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा को भाजपा नेता के भतीजे ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पटेल नगर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे दरोगा को भाजपा नेता के भतीजे ने पीट दिया। दरोगा को बचाने पहुंचे सिपाही को भी युवक ने मारा।
विज्ञापन

पिटाई से मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर आरोपी भाजपा नेता के भतीजे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के कटसारी गांव निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह उर्फ मोहित का भतीजा अभिषेक सिंह पुत्र सर्वेश सिंह मंगलवार की दोपहर पटेल नगर चौराहे पर बाइक से पहुंचा था।
इस दौरान पटेल नगर चौराहे पर कादीपुर कोतवाली में तैनात दरोगा आनंद गौतम पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दरोगा ने सिपाही इंद्र बहादुर यादव को चौराहे के पास खड़ी बाइक को हटाने के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिपाही इंद्र बहादुर बाइक के पास पहुंचा और अभिषेक सिंह से बाइक को हटाकर साइड लगाने को कहा। यह सुनते ही अभिषेक का पारा चढ़ गया और वह सिपाही को डांटने लगा।
सिपाही से अभिषेक को उलझता देख दरोगा आनंद गौतम वहां पहुंच गए। इस दौरान अभिषेक ने एसआई आनंद गौतम को पीटना शुरू कर दिया। सरेराह दरोगा को पिटता देख सिपाही इंद्र बहादुर ने बीच-बचाव शुरू किया, लेकिन अभिषेक ने भी उसे पीट दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य सिपाही मूकदर्शक बने रहे। घटना की सूचना कोतवाल वंशराज पांडेय को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
दरोगा और सिपाही की पिटाई को पहले अधिकारियों ने छिपाने की कोशिश की, लेकिन जब सोशल मीडिया के साथ ही स्थानीय स्तर पर घटना की चर्चा शुरू हुई तो पुलिस ने दरोगा आनंद गौतम और सिपाही का मेडिकल कराया।
कोतवाल वंशराज पांडेय ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर अभिषेक व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें