फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दरोगा से 1.69 लाख रुपये की साइबर ठगी

Fri, 06 Nov 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से कोतवाली नगर के उप निरीक्षक राम प्रेम कनौजिया के साथ 1.69 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखीमपुर खीरी जिले के बलदेवनगर ईदगाह निवासी राम प्रेम कनौजिया कोतवाली नगर में उप निरीक्षक हैं। उनका आरोप है कि यूपीआई के जरिये उनके खाते से जालसाजों ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,69,456 रुपये स्थानांतरित कर लिए।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दो शिकायतें दर्ज कराई थीं। इनमें पहली शिकायत में 1,14,000 रुपये और दूसरी में 55,456 रुपये की ठगी दर्ज कराई गई है। दोनों शिकायतों के आधार पर कोतवाली में बुधवार को अज्ञात के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि प्रकरण की जांच चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें