इसी भवन में शुरू होगा नया थाना।
- फोटो : SULTANPUR
लंभुआ (सुल्तानपुर)। उपजिलाधिकारी लंभुआ महेंद्र श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी लंभुआ राधेश्याम शर्मा ने शिवगढ पंचायत में प्रतापगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क के बगल ही चरागाह की जमीन गाटा संख्या 899 का चयन किया है। करीब एक हेक्टेयर से अधिक इस जमीन पर शिवगढ़ थाने का भवन बनने का प्रस्ताव पंचायत व राजस्व टीम के अधिकारियों ने शासन को भेज दिया है।
सीओ लंभुआ राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अभी कोतवाली देहात थाने के बाबूगंज चौकी पर ही शिवगढ थाने की शुरुआत की जाएगी। बुधवार को बाकायदा शिवगढ़ थाने का बोर्ड लगा दिया गया। भवन बनने तक थाने का संचालन यहीं से किया जाएगा। शिवगढ़ थाने के अस्तित्व में आने के बाद जिले में अब कुल 20 थाने हो गए हैं। (संवाद)