फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपहर्ता को गिरफ्तार करने गुजरात रवाना हुई पुलिस

Sun, 09 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास व विरोध करने पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपी की लोकेशन गुजरात में मिलने पर उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम शनिवार को रवाना की गई है।
विज्ञापन




जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा का 30 जनवरी 2023 को अपहरण हो गया था। उसको गुजरात के सूरत ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास व विफल रहने पर जलाने का आरोप है। गंभीर हालत में जख्मी छात्रा को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



एसपी सोमेन बर्मा ने सीओ जयसिंहपुर प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की है। शनिवार को जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने अंबेडकरनगर में दो स्थानों पर दबिश दी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



मुख्य आरोपी की लोकेशन गुजरात के सूरत में मिलने पर पुलिस की एक टीम शनिवार को वहां के लिए रवाना की गई है। सीओ जयसिंहपुर ने बताया कि आरोपियों के बेहद करीब पुलिस पहुंच चुकी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें