फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दबिश देती रही पुलिस, हत्यारोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Fri, 16 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में नामजद आरोपी प्रेमी अवनीश जायसवाल उर्फ देव ने बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में सुलतानपुर, अयोध्या और उन्नाव में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक, पुलिस टीमें आरोपी के गृह जनपद सुलतानपुर समेत अन्य जिलों में दबिश दे रही थीं। उसके एक रिश्तेदार को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सुलतानपुर के दोस्तपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द निवासी आरोपी अवनीश को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।

बता दें कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर चौक निवासी युवती की मौत हो गई थी। परिजनों ने युवती के साथ होटल में ठहरे उसके प्रेमी अवनीश के खिलाफ धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि घटना के समय अवनीश युवती के साथ होटल के कमरे में था और युवती के गिरने के बाद बाइक से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें