फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फायरिंग की फुटेज को संदिग्ध मान रही पुलिस

Thu, 13 Nov 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे पयागपट्टी पैगापुर में बुधवार शाम एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने हुई फायरिंग के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि बुधवार रात वारदात पर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि मंगलवार को हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

पयागपट्टी पैगापुर निवासी घनश्याम यादव ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र दिया है। आरोप के मुताबिक पैगापुर बाजार में बुधवार शाम उनकी भाभी निर्मला देवी पर बाइक सवार एक युवक ने असलहे से फायरिंग की। वह बच गईं। हमलावर बाइक से भाग निकले। इसके बाद उनके विपक्षी वहां पर पहुंच गए। विपक्षियों ने उनकी भाभी व अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकाॅर्ड हो गई। बुधवार को ही सीसीटीवी फुटेज के साक्ष्य के साथ कोतवाली नगर में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोर्रवाई नहीं की।

आरोप है कि मंगलवार को भी विपक्षियों ने परिजनों पर हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उप निरीक्षक सुशील द्विवेदी की तहरीर पर दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें