पुलिस लाइन स्थित होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद डीएम कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक चारू निगम। स्रो
सुल्तानपुर। पुलिस लाइन परिसर में बृहस्पतिवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की बधाई दी। रिक्रूटों ने भी जमकर अबीर गुलाल उड़ाए और डांस भी किया। कार्यक्रम में डीएम कुमार हर्ष, एसपी चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह व सभी क्षेत्राधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। डीएम व एसपी ने जिले में होली का पर्व सकुशल मनाए जाने पर सभी का आभार जताया। (संवाद)