फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर/दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दोस्तपुर के नारामधईपुर के पास सोमवार की देर रात पुलिस की शातिर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य बदमाश भाग गया। बदमाशों के पास से असलहा और कारतूस के साथ ही एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाल कृष्ण कुमार मिश्र सोमवार की देर रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस बीच मुड़िला की तरफ से एक बाइक पर तीन युवकों को पुलिस ने आते देखा। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर तीनों युवक दोस्तपुर की तरफ भागने लगे। कादीपुर कोतवाल ने तत्काल इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष व थाना दोस्तपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक पवन कुमार मिश्र को दी। इस बीच तीनों बदमाश दोस्तपुर थाना क्षेत्र के नारामधईपुर गांव के पास समीप पहुंच गए।
उधर से दोस्तपुर थाने की पुलिस और इधर से कादीपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से घिरने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह बाइक से गिर पड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया जबकि तीसरा भाग निकला।
विज्ञापन

घायल बदमाश की पहचान आदर्श पांडेय निवासी हमजाबाद कोतवाली जयसिंहपुर और पकड़े गए बदमाश की पहचान सत्येंद्र गौतम निवासी गौरा थाना मोतिगरपुर जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि फरार होने वाला बदमाश संदीप यादव निवासी बबरही थाना मोतिगरपुर है। घायल आदर्श पांडेय को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व एक युवक से असलहे के जोर पर बाइक लूट ली थी। यह गिरोह जिले के कई थाना क्षेत्रों में घूम-घूम कर लूट की वारदातें कर रहा था। फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों के पास से दो तमंचा और कारतूस के साथ ही लूटी गई एक बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें