फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सरयू एक्सप्रेस में माता-पिता व पुत्र को जहरखुरानों ने बनाया शिकार

Tue, 24 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज संगम से मनकापुर जाने वाली सरयू अप एक्सप्रेस में सवार बिहार के चंपारण जिले के कल्याणपुर निवासी हृदयानंद चौबे (70), उनकी पत्नी शैल देवी (65) व पुत्र अनिल चौबे (40) को सोमवार रात सफर के दौरान जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। तीनों को बेहोशी हालत में सुल्तानपुर स्टेशन पर उतारा गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां हृदयानंद की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में होश में आने के बाद मंगलवार सुबह हृदयानंद के पुत्र अनिल चौबे ने बताया कि सोमवार को उन्होंने अपने माता-पिता के साथ संगम में स्नान करने के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वे सभी प्रयागराज संगम स्टेशन पर पहुंचे। वहां से सभी सरयू एक्सप्रेस से अयोध्या दर्शन के लिए निकले। ट्रेन में सवार कुछ लोगों से रास्ते में कुछ बातचीत हुई। उन्हीं लोगों के साथ उन्होंने नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद तीनों बेहोश हो गए।
होश में आने पर पता चला कि वह मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती हैं। उनके साथ कुछ सामान भी था, जो गुम हो गया है। अनिल चौबे ने यह भी बताया कि वह सभी घर से गत 20 मार्च को निकले थे। मथुरा, वृंदावन के बाद तीनों प्रयागराज संगम पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक के अनुसार, हृदयानंद चौबे की हालत गंभीर है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर ने बताया कि अभी जहरखुरानी की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रकरण की जांच की जा रही है। बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर में ऐसे रहें सतर्क
-ट्रेन या बस में अजनबियों से खाने-पीने की चीजें न लें
- बातचीत के दौरान निजी जानकारी साझा करने से बचें
-अपने सामान और बैग पर हमेशा नजर रखें
-संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत रेलवे पुलिस या स्टाफ को सूचना दें
-अकेले यात्रा कर रहे बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
-मोबाइल में इमरजेंसी नंबर सेव रखें और परिवार को यात्रा की जानकारी देते रहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें