फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिला कबड्डी ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 06 Sep 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। ट्रायल में 10 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। प्रतियोगिता खेल निदेशालय की ओर से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में मोनी, सेजल पाल, जया यादव, चंद्रिका, पारुल, अन्नू, दामिनी, श्रद्धा गुप्ता, प्रतिमा यादव और आंचल यादव शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी सात सितंबर को अयोध्या में होने वाले मंडल ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडल चयन के बाद ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगी। राज्य स्तरीय आयोजन 15 से 17 सितंबर के बीच सहारनपुर में होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों को मंडल ट्रायल के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ सात सितंबर को अयोध्या पहुंचना होगा। प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद उन्हें सहारनपुर में खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें