फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

Fri, 04 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाली सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन शुरू हो गया है। बुधवार को पंत स्टेडियम में हुए ट्रायल्स में मंडल स्तरीय टीम के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी सात सितंबर को अयोध्या जिले के डाभासेमर मैदान में खेलेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल्स में मोनी, सेजल पाल, जया यादव, चंद्रिका, श्रद्धा गुप्ता, पारूल, अनू, दामिनी, प्रतिमा यादव व आंचल यादव का चयन मंडल स्तरीय टीम के लिए किया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि मंडल स्तरीय टीम में चयनित होने वाली खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। चयनित खिलाड़ियों को एक बजे तक क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें