फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट: मंडल में खेल महाविद्यालय बनने से जिले के खिलाड़ियों में उत्साह

Thu, 12 Feb 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वर्ष 2026-27 के बजट में अयोध्या मंडल में खेल महाविद्यालय स्थापित किए जाने की घोषणा से सुल्तानपुर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। लंबे समय से जिले के खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और संसाधनों की कमी से जूझते रहे हैं। ऐसे में मंडल स्तर पर खेल महाविद्यालय बनने से स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जिले का पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम वर्षों से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी नियमित अभ्यास करने पहुंचते हैं। वॉलीबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती और तैराकी जैसे खेलों में जिले के खिलाड़ियों रागिनी मिश्रा, दिव्यांशी, रुचि, स्वाती, सेजल, राष्ट्रीय खिलाड़ी राम शिरोमणि वर्मा व अन्य ने प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। इसके बावजूद उन्नत प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण खिलाड़ियों को आगे की तैयारी के लिए बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है।
खेल के साथ मिलेगी शिक्षा
खेल महाविद्यालय में खेल के साथ शिक्षा पर भी बराबर ध्यान दिया जाता है। खिलाड़ियों को पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलता है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट और खेल चिकित्सकों की देखरेख में चोटों से उबरने और फिटनेस बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इसके बनने से जिले के खिलाड़ियों खेल में उड़ान भरने के लिए पंख मिलेगा। -राजेश सोनकर, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें