फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधरोपण

Fri, 05 Jul 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
नगर पंचायत कोइरीपुर में पौधरोपण करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम... से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित किए गए। जन प्रतिधिनियों, विभागीय अधिकारियों, चिकित्सकों व स्कूली बच्चों ने पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शहर से सटे पयागीपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में बृहस्पतिवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. रमेश ओझा, डॉ. पीपी पांडेय, आश्रम की नीलम, गिरीश मिश्र, डीएफओ अमित सिंह, फॉरेस्ट रेंजर आरके मौर्य व वन दरोगा बृजेश यादव ने पौधरोपण किया।

नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन एक पेड़ मां के नाम लगाकर हम सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसे आगे भी जारी रखना है।

उधर, कोइरीपुर नगर पंंचायत में उप क्षेत्रीय वनाधिकारी डीके यादव के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक पेड़ मां के नाम पर लगाकर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मो. कासिम ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ईओ सुनील पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें