फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो घरों से हजारों का सामान चोरी

Fri, 05 Jul 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में दो घरों को चोरों ने निशाना बना लिया। छत व दरवाजे के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामियों की शिकायत पर पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिश्रौली गांव निवासी दीप नारायन मिश्र का पूरा परिवार बुधवार रात खाना खाकर सो रहा था। रात में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात व 1500 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा देखकर अवाक रह गए।

उनके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मिश्रौली गांव के सैदपुर में सचिन शर्मा के घर को भी बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट की कुंडी खोलकर घर में घुसे चोरों ने आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात पर हाथ साफ कर कर दिया। दीप नारायन व सचिन ने घटना की जानकारी गोसाईगंज थाने की पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें