फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटा पिकअप, दो गोवंश की मौत

Tue, 01 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खालिसपुर दुर्गा के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे लखनऊ की तरफ जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप पर चार गोवंश सवार थे, जिनमें से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि पिकअप में सवार बिहार निवासी मो. अकील, सादिक, फहीम व मो. उमर को मामूली चोट लगी है। गोवंश के शवों को निकट ही दफना दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हटवाकर यातायात चालू करवा दिया गया।

गोरक्षक दल के शुभम व उमाकांत ने दो अन्य घायल गोवंश का इलाज करवाया। दोस्तपुर थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि गोवंशों को बिहार से उत्तराखंड डेयरी पालन के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना हो गई। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें