फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार भाइयों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। भवानीगढ़ कस्बे में तेज रफ्तार पिकअप ने सोमवार को बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के पूरे शुकुल मजरे गोविंदपुर निवासी दान बहादुर (35) अपने भाई लाल यादव (27) के साथ हलियापुर घरेलू सामान लेने जा रहा था।
हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर भवानीगढ़ कस्बे में तेज रफ्तार एक पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दान बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लाल यादव घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दान बहादुर की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें