फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, तीन महिलाएं घायल

Wed, 29 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे पलटी पड़ी पिकअप।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थानाक्षेत्र के वीरपुर रतनपुर निवासी सोना देवी (50) पत्नी राजीव यादव, सोहवता (60) पत्नी सोखई गुप्ता और कमला देवी (60) पत्नी जोखन अपने गांव के 12 लोगों के साथ पिकअप में सवार होकर मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ गई थीं। वहां स्नान करने के बाद सभी लोग लौट रहे थे। वे लोग कोतवाली नगर के केएनआई कस्बे के पास पहुंचे थे, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।
वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से पिकअप के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकला और तीनों घायल महिलाओं को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। नगर कोतवाल नारदमुनि ने बताया कि घायलों का इलाज करने के साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। पिकअप में सवार अन्य लोगों को कोई चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें