फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बैरिकेडिंग से आरक्षण केंद्र व साइकिल स्टैंड का रास्ता बंद

Wed, 26 Jun 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे की ओर से शिकंजा कसे जाने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया में पिलर की फाउंडेशन का निर्माण शुरू हो गया है। कार्य के लिए पूरे सर्कुलेटिंग एरिया की बैरिकेडिंग कर दी गई है। बैरिकेडिंग से आरक्षण केंद्र और साइकिल स्टैंड का रास्ता बंद हो गया है। इससे यात्रियों के साथ अन्य लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विस्तार का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने बीते दिनों सर्कुलेटिंग एरिया को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था। रिजर्वेशन टिकट कराने के लिए रोजाना 100 से 200 लोगों का सर्कुलेटिंग एरिया से आरक्षण केंद्र पर आना-जाना होता है। साथ ही प्रतिदिन विभिन्न जगहों पर ड्यूटी जाने के लिए सैकड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इसके लिए वे साइकिल अथवा मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन आते-जाते हैं।


स्टैंड पर अपने वाहनों को खड़ा करने के बाद वे ट्रेन से सफर करते हैं। रेलवे की ओर से शिकंजा कसे जाने के बाद कार्यदायी संस्था ने सर्कुलेटिंग एरिया में बंद चल रहे कार्य को फिर शुरू करा दिया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग से लोगों को आरक्षण केंद्र और साइकिल स्टैंड तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



लोगों ने बताईं दिक्कतें
मंगलवार को आरक्षण केंद्र पर मुंबई जाने के लिए टिकट कराने अलीगंज से आए तनवीर अहमद ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में बैरिकेडिंग किए जाने से दिक्कत हो रही है। दिल्ली जाने के लिए रिजर्वेशन कराने अहिमाने से पहुंचे अनुज ने कहा कि रास्ता बंद होने से बैरिकेडिंग को लांघ कर आरक्षण केंद्र पहुंचा हूं। गोसाईगंज के हरिमोहन मोटरसाइकिल चलाकर स्टेशन पहुंचे तो उन्हें स्टैंड तक जाने के लिए रास्ता नहीं मिला। कहा कि उन्हें जरूरी काम से लखनऊ जाना है और रात में वापस भी लौटना है। एक रिक्शे वाले ने कॉलोनी से स्टैंड जाने को बताया। तब कहीं जाकर स्टैंड पर अपनी बाइक खड़ी की।


कार्यदायी संस्था की होगी शिकायत
स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने सर्कुलेटिंग एरिया की बैरिकेडिंग कर दी है। आरक्षण केंद्र और साइकिल स्टैंड तक जाने के लिए रेलवे कॉलोनी की दीवार को बिना अनुमति के तोड़ दिया है। कोई संकेतक भी नहीं लगाया है। इसलिए आरक्षण केंद्र और साइकिल स्टैंड तक लोगों को पहुंचने के लिए पूछताछ करनी पड़ती है। कार्यदायी संस्था की उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें