फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेट्रोलपंप कर्मी को प्रधान प्रतिनिधि ने पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 18 Oct 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वायरल वीडियो में मारपीट का फुटेज।
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। धम्मौर थाना क्षेत्र के धरमैतेपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की सुबह पंपकर्मी को पेट्रोल भराने आए बाइक सवार ने पीट दिया। पंप कर्मचारी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी हमलावर प्रधान प्रतिनिधि बताया जा रहा है। धम्मौर थाना क्षेत्र के केनौरा गांव निवासी संदीप कुमार साहू धरमैतेपुर पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। उसका आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह पेट्रोल पंप पर तेल दे रहा था। निगोलिया गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव बाइक से वहां पर पहुंचा। पहले पेट्रोल भरने को लेकर उसने अभद्रता की। विरोध करने पर ओम प्रकाश उसकी पिटाई करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें