फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Fri, 18 Oct 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेशीय समन्वय सब जूनियर में हैंडबॉल टीम का चयन किया गया। इसके अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए मंडल ट्रायल के लिए हॉकी और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


हैंडबॉल में सब जूनियर बालक में 12 और बालिका में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। हॉकी में सीनियर पुरुष में छह खिलाड़ी चयनित हुए। एथलेटिक्स में सीनियर महिला पुरुष वर्ग में 10 पुरुष एवं 8 महिला खिलाड़ी चयनित किए गए। खेल प्रशिक्षक प्रवीन मिश्रा, शुभेंदु यादव, आशुतोष, शमा बानो की देखरेख में खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनित खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय डाभा सेमर अयोध्या में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी आनंद पांडेय, विक्रम सिंह, मुनेंद्र मिश्र, पंकज दुबे, हीरालाल यादव, पंकज कनौजिया, आसिफ आदि रहे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
हैंडबाल बालक वर्ग में विजय नरायन सेन, कमलेश दुबे, गुरु हर्ष नरायण सेन, शिवा, कान्हा धुरिया, अनीश, अबू अनाब, समीर अली, अंश यादव, अफ्फान राशिद खान, रूद्र प्रताप सिंह, रूद्र मिश्र और बालिका वर्ग में खुशी, नैसी मोदनवाल, सुभी मिश्रा, दीक्षा यादव, रिया यादव, अनम फातिमा, जोहा अजीम, काजल मोदनवाल, जिकरा खान, अक्षरा, इलमा खान, अंशू यादव का चयन किया गया है।
विज्ञापन

हॉकी में प्रभाकर कुमार, गजेंद्र कुमार, सूरज कुमार, अनुराग, राहुल व अमित कुमार का चयन हुआ है। इसी तरह एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें