फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लोगों के आर्थिक स्रोत व रहन-सहन की होगी गणना

Thu, 30 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के प्रत्येक परिवारों की आर्थिक स्थिति व उनके रहन-सहन की पांच साल बाद फिर गणना की जाएगी। गणना की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। अर्थ एवं संख्या विभाग ने गणना करने वालों को प्रशिक्षण देने के लिए 32 मास्टर ट्रेनरों का चयन करते हुए सूची भेज दी है।
विज्ञापन

पांचवर्ष के बाद अप्रैल में आर्थिक गणना शुरू होने के आसार हैं। अभी शासन की ओर से इसकी तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन गणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए 32 मास्टर ट्रेनर चयनित कर लिए गए हैं। जिला मुख्यालय के चार व प्रत्येक ब्लॉकों से दो-दो मास्टर ट्रेनर चयनित किए गए हैं।
जिला मुख्यालय से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. ददन कुमार, अपर संख्याधिकारियों में डॉ. अजय कुमार, सूर्यकांत व अनिल कुमार को चयनित किया गया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. ददन कुमार ने बताया कि गणना के लिए चयनित होने वाले सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। चयन सूची को मुख्यालय भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद पहले मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें