फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुपोषण के प्रति लोगों को किया जागरूक

Thu, 17 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कैथी जलालपुर में बच्चों के साथ रैली निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पोषण पखवाड़ा के तहत चल रहे आयोजनों के बीच बच्चों ने बुधवार को लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालयों के छात्रों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से रैली निकाली गई।
विज्ञापन


अखंडनगर के कैथी जलालपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखरेख में बच्चों ने गांव में रैली निकाली। तख्तियों पर लिखे स्लोगन लगाकर लोगों को बच्चों के खानपान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर, मोतिगरपुर के बढ़ौनाडीह, कुड़वार के अलीगंज में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की देखरेख में रैली निकाली गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले के 2511 केंद्रों पर रैली का आयोजन किया गया। रैली के जरिये लोगों को अपने बच्चों के उचित खानपान का संदेश दिया गया। बताया कि केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का वजन व लंबाई की माप भी कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें