फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गर्मी में हांफे लोग, लू के थपेड़ों ने रोकी रफ्तार

Mon, 18 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सिर पर दुपट्टा और स्टॉल रखकर धूप से बचाव करतीं युवतियां।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मई के तीसरे सप्ताह में भीषण गर्मी ने जिले को झुलसाना शुरू कर दिया है। सोमवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान उछलकर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा में नमी घटकर 38 प्रतिशत रह गई, जिससे गर्मी और ज्यादा चुभने लगी।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे के बाद ही सड़कों पर गर्म हवा के थपेड़े महसूस होने लगे। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों डाकखाना, शाहगंज, सब्जी मंडी और पंचरास्ता पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। युवतियां, बाइक सवार, ई-रिक्शा चालक चेहरे को गमछे और दुपट्टों से ढंककर सफर करते दिखाई पड़े। शहर के सबसे व्यस्त मार्ग गोपाल दास पुल पर भी वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही।

मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 1.9 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 3.0 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने (लू चलने) की संभावना है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि प्याऊ पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाएगी। वाटर कूलर को अतिक्रमणमुक्त कर चालू कराए जाने की व्यवस्था की जाएगी।
प्याऊ पर खत्म हुआ पानी
शहर के रेलवे स्टेशन पर नगर पालिका की ओर से लगाए गए अस्थायी प्याऊ में पानी नहीं पहुंचा था। वहां मौजूद महिला ने बताया कि सुबह घड़े भरवाए गए थे। पानी खत्म हो गया है। पानी मंगवाया गया है।

नगर पालिका गेट के पास नहीं लगा प्याऊ
नगर पालिका गेट के पास खाली स्थान पर इस बार प्याऊ नहीं लगवाया गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी का कोई इंतजाम नहीं है।

तहसील गेट के बगल बंद वाटर कूलर
कोतवाली नगर के ठीक सामने और तहसील मुख्य गेट के बगल स्थित वाटर कूलर बंद मिला। कपड़ों की अस्थायी दुकानों के पीछे वाटर कूलर पूरी तरह छिपा दिखा। तहसील में आने वाले लोगों को बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें