स्वदेशी मेेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम सुनते लोग।
- फोटो : स्वदेशी मेेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम सुनते लोग।
सुल्तानपुर। शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार चल रहे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले में पहुंचने वाले ग्राहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। रविवार को कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नौ अक्तूबर से चल रहे मेले के चौथे दिन हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों के स्टॉल सजे रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह, रचना, प्रिंसी ने स्टॉलों पर पहुंचकर खरीदारी की। मूंज व लकड़ी के उत्पाद ज्यादा सराहे जा रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। जिला उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि मेले में स्वदेशी कपड़े, मोमबत्ती, दीये समेत अन्य सामानों की स्टॉल लगे हैं।