फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन टीएचआर प्लांटों का रुकेगा भुगतान

Tue, 06 May 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांटों से आंगनबाड़ी केंद्रों को समय से नियमित पुष्टाहार नहीं पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है। समय से पुष्टाहार आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं पहुंचने की रिपोर्ट पर बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने तीन टीएचआर प्लांटों के भुगतान में 55.65 लाख रुपये की कटौती की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

लंभुआ, धनपतगंज व कादीपुर के टीएचआर प्लांटों की ओर से पिछले वर्ष के विभिन्न महीनों के बनाए गए पुष्टाहार का तीन करोड़ रुपये का बिल प्रस्तुत करते हुए भुगतान की मांग की गई थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने तीनों प्लांटों के बिल को भुगतान के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को पिछले माह भेजा था। डीपीओ की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों से कराए गए सत्यापन में इन महीनों का पुष्टाहार विलंब से मिलना पाया गया। वहीं,
दोस्तपुर, लंभुआ, कुड़वार, धनपतगंज, बल्दीराय विकास खंडों के आंगनबाड़ी केंद्राें के भुगतान में कटौती कर दी गई। इन ब्लॉकों के केंद्रों के पुष्टाहार के बिल भुगतान में 55.65 लाख रुपये और अग्रिम राशि के समायोजन में 45.49 लाख रुपये की कटौती कर ली गई। जीएसटी की कटौती करते हुए डीपीओ ने दो करोड़ दो लाख रुपये के भुगतान की संस्तुति कर दी है। कुल एक करोड़ रुपये की कटौती करते हुए उच्चाधिकारियों के पास पत्रावली भेज दी गई है। उनकी सहमति मिलने पर टीएचआर प्लांटों का भुगतान बाल विकास विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

नियमानुसार की गई कटौती
जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीएचआर प्लांटों के बिल में नियमानुसार कटौती की गई है। उच्चाधिकारियों की संस्तुति मिलने के बाद प्लांट का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें