फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के दो फोरलेन के निर्माण का रास्ता हुुआ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के निर्माणाधीन दो फोरलेन के निर्माण का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है। मार्ग के किनारे स्थित पेड़ों की कटान की अनुमति वन विभाग को मिल गई है। पेड़ कटने से निर्बाध गति से फोरलेन का निर्माण हो सकेगा। अनुमति मिलने के बाद वन विभाग ने पेड़ों की नंबरिंग का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शहर में करीब 23 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन दो फोरलेन का कार्य किनारे स्थित पेड़ों की वजह से सुस्त चल रहा था। अमहट से लेकर बस स्टेशन तक व पयागीपुर से लेकर गोलाघाट तक मार्ग के किनारे स्थित पेड़ों की वजह से चालू कार्य बीच-बीच में बाधित हो रहा था।
इसके साथ ही विद्युत वितरण को पोल व लाइन शिफ्टिंग में दिक्कत आ रही थी। अधिकारियों के दबाव पर विद्युत वितरण ने दोनों मार्ग पर अधिकांश पोल लगा दिए लेकिन पेड़ की वजह से उस पर तार नहीं खींचे जा सके। पेड़ों की वजह से निर्माण में आ रही दिक्कत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व विद्युत वितरण मंडल ने वनविभाग को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

दोनों विभागों ने पेड़ कटवाने की मांग की थी। विभागों के पत्र पर वन विभाग ने केंद्र सरकार से इसकी अनुमति मांगी थी। आवेदन पर केंद्र सरकार ने पेड़ काटने की सैद्घांतिक अनुमति दे दी है। सैद्धांतिक अनुमति मिलने के बाद वन विभाग दोनों मार्ग के किनारे स्थित पेड़ों की गणना करके उसकी नंबरिंग कराने का कार्य शुरू कर दिया है।
विभाग के मुताबिक नक्शा व रिपोर्ट जाने पर अंतिम अनुमति मिल सकेगी। रिपोर्ट के बाद वन निगम पेड़ों की कटान करेगा। वन विभाग ने पीडब्ल्यूडी को सैद्घांतिक अनुमति मिलने की जानकारी दे दी है। सैद्घांतिक अनुमति मिलने से दोनों मार्ग के निर्बाध निर्माण का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है। पेड़ों के कटने से बिजली लाइन शिफ्टिंग व सड़क का चौड़ीकरण करके उसे फोरलेन बनाने के कार्य में तेजी आ सकेगी।
डीएफओ आनंदेश्वर का कहना है कि केंद्र सरकार से पेड़ों के काटने की सैद्घांतिक अनुमति मिल गई है। पेड़ों की नंबरिंग कराकर नक्शा व रिपोर्ट भेजी जाएगी। रिपोर्ट पर अंतिम अनुमति मिल सकेगी। इसके बाद वन निगम पेड़ों की कटाई करेगा। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पेड़ों की कटान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें